ताज़ा ख़बरें

सिद्धवरकुट में आध्यात्मिक रंगों की होली के अवसर पर वार्षिक मेला 4 मार्च को।

खास खबर

सिद्धवरकुट में आध्यात्मिक रंगों की होली के अवसर पर वार्षिक मेला 4 मार्च को।

खंडवा जिले में नर्मदा के तट पर स्थित तीर्थ सिद्धवर कूट में होली के अवसर पर निकलेगी धटयात्रा एवं बाहुबली भगवान का होगा मस्तकाभिषेक।

खण्डवा। दो चक्री दस कामकुमार मुनिराजों सहित साढ़े तीन करोड़ मुनिराजों की पावन निर्वाण भूमि मां नर्मदा रेवा तट पर स्थित खंडवा जिले के सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट में एक दिवसीय वार्षिक मेला महोत्सव 4 मार्च होली के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे।
समाजसेवी तीर्थ क्षेत्र के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि परंपरानुसार सिद्ध क्षेत्र सिद्धवरकूट में एक दिवसीय मेला महोत्सव एवं श्री बाहुबली भगवान का मस्ताभिषेक कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व शांति एवं सभी के कल्याण हेतु मंडल विधान पूजा, नित्य पूजन,अभिषेक, शांतिधारा, विमान यात्रा के साथ भगवान बाहुबली का महामस्ताभिषेक एवं तीर्थ क्षेत्र के सभी मंदिरों के शिखरो पर केसरिया ध्वजा फहराई जाएगी।  4 मार्च को प्रात: मंगल गीत,नित्य नियम पूजा, मंडल विधान पूजा,रात्रि में आरती, सामायिक पाठ एवं कमल जैन संगीत पार्टी बड़वाह द्वारा संगीत मय मंडल विधान की पूजा के साथ भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
4 मार्च को प्रातः 7:00 बजे नित्य पूजन,मूलनायक संभवनाथ भगवान का अभिषेक शांतिधारा, प्रातः 9:30 बजे मंडल विधान की विधान पूजा जीवन जैन मनीता जैन परिवार गोयल नगर इंदौर की ओर से आयोजित की गई हें। प्रातः 10:30 बजे रथ यात्रा एवं परिक्रमा स्थल का भूमि पूजन, प्रातः 11:30 बजे से महामस्ताभिषेक एवं शीखरो पर ध्वजा रोहण किया जाएगा। पश्चात सभी के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन समिति एवं सब के सहयोग से रखा गया है। 4 मार्च को ही होली के आध्यात्मिक रंगों के बीच अध्यात्म की होली के साथ प्रातः 11:30 बजे सिद्ध क्षेत्र में स्थित भगवान बाहुबली का महामस्ताभिषेक स्वर्ण एवं रजत कलशो के द्वारा डॉक्टर सुभाष जैन खंडवा, बाबूलाल जैन, विकास कासलीवाल भीकन गांव, संपत जैन, शांतिलाल जैन इंदौर, बाबूलाल जैन बाकलीवाल, पंकज जैन वीडियो करण जैन बैड़ीयाव, प्रवीण जैन पुनासा, निलेश कासलीवाल राहुल बाकलीवाल  द्वारा किया जाएगा। साथ ही तीर्थ क्षेत्र के सभी मंदिरों के शिखरो पर श्रद्धालुओं द्वारा केसरिया ध्वजा चढ़ाई जाएगी। तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं अध्यक्ष अमित कासलीवाल, ट्रस्टी महामंत्री विजय काला, उपाध्यक्ष ट्रस्टी संतोष जैन, ट्रस्टी मेला संयोजक बाबूलाल जैन, राष्ट्रीय विधि संयोजक कैलाशचंद जैन, आवास संयोजक अमरीश कुमार चौधरी, आशीष चौधरी प्रचार संयोजक राजेंद्र जैन महावीर, सुनील जैन, प्रेंमाशु जैन, महेंद्र सराफ, ललित बडजात्या, योगेंद्र सेठी, सुभाष सांवरिया एवं तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी एवं पदाधिकारीयो ने निमाड मालवा के सभी सामाजिक बंधुओ से तीर्थ क्षेत्र में आयोजित एकदिवसीय मेले में उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!