
रिपोर्टर = भव्य जैन
झाबुआ नगर के दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कार्यबल कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में डॉ. वंदना पारकर ने विद्यार्थियों को अपने स्थान पर बैठे-बैठे किए जाने वाले सरल योग अभ्यासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान से न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि ऊर्जा का स्तर भी बना रहता है तथा शारीरिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से योगाभ्यास, प्राणायाम एवं ध्यान भी कराया गया, जिससे उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय कार्यबल प्रकोष्ठ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।









