ताज़ा ख़बरें

थाना मांधाता पुलिस व्दारा ओंकारेश्वर में पशु चोरी करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर कुल 4,12,000/- रुपये का मश्रुका किया जप्त ।

खास खबर

थाना मांधाता पुलिस व्दारा ओंकारेश्वर में पशु चोरी करने वाले 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर कुल 4,12,000/- रुपये का मश्रुका किया जप्त ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरियादी- अजय पिता मनोहर जाति भील उम्र 30 साल नि. वार्ड 03 प्रजा नगर ओंकारेश्वर ने दिनांक 19.08.26 को बताया कि 02 दिन पहिले उसकी बकरिया जंगल में चरने के लिए गई थी जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति जंगल से चुराकर ले जाने की रिपोर्ट लिखवाई थी जिस पर से थाना पर अपराध क्रमांक 244/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला खण्डवा श्री अगम जैन, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री गजेन्द्र सिंह कंवर, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री मनोहर गवली के निर्देशन मे थाना प्रभारी निरी. अनोख सिंदया एवं मांधाता थाने की टीम व्दारा ओंकारेश्वर एवं आसपास के क्षेत्रो मे अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गये मश्रुका की पतारशी करने पर आरोपियों अंकित पिता सुरेश जामले उम्र 20 साल निवासी उदयनगर जिला देवास एवं अंकित पिता सुभाष उचवारे उम्र 19 जाति भिलाला निवासी ग्राम ओंखला थाना बलवाड़ा जिला खरगोन से पूछताछ की दोनों ने बकरी चोरी करना स्वीकार किया एवं चोरी गई बकरी एवं घटना में प्रयुक्त ऑल्टो कार क्र.एमपी.09 जीजेड 6258 को जप्त कराया जिसकी कुल कीमत करीब 4,12,000 रुपये जप्त की जाकर आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पुनासा पेश किया गया ।

गिरफ्तारशुदा आरोपीयों के नाम – 1 अंकित पिता सुरेश जामले उम्र 20 साल निवासी उदयनगर थाना उदयनगर जिला देवास 2. अंकित पिता सुभाष उचवारे उम्र 19 जाति भिलाला निवासी ग्राम ओंखला थाना बलवाड़ा जिला खरगोन
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, सउनि मनोज सिटोले,प्रआर.580 नरेन्द्र चंदेल,प्रआर.137 भगवान धनगर,आर.852 अमित कुशवाह,आर.657 सुरेन्द्र बड़ेरिया की महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!