ताज़ा ख़बरें

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर अभिषेक शांति धारा के साथ चढ़ाया गया लाडू।

खास खबर

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर अभिषेक शांति धारा के साथ चढ़ाया गया लाडू।

खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में आयोजित हुआ मोक्ष कल्याणक पर्व।

खंडवा। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथजी का मोक्ष निर्वाण महोत्सव धार्मिक उत्साह के साथ खंडवा नगर के सभी दिगंबर जैन मंदिरों में आयोजित हुआ, मंदिरों में प्रातः काल भगवान का पूजन अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात लाडू चढ़ाकर आरती की गई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया की आज से हजारों वर्ष पूर्व झारखंड बिहार की पवित्र भूमि मधुबन की पहाड़ी पर श्रावण मास की मुकुट सप्तमी पर पार्श्वनाथ भगवान ने तप और तपस्या करते हुए मोक्ष प्राप्त किया था। मोक्ष सप्तमी पर जहां शिखरजी में खंडवा की साथ ही देश भर के बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे, वहीं पूरे देश में यह उत्सव मनाया गया। समाज के सुनील जैन, प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी बुधवार को सराफा स्थित पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः काल 7:00 बजे मुलनायक भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शांति धारा के पश्चात लाडू चढ़ाया गया। एवं मंडल विधान की पूजा श्रद्धालुओं द्वारा की गई,
वही बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः काल भगवान पार्श्वनाथ का पूजन अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात निर्वाण कांड के वाचन के साथ लाडू चढ़ाया गया, साथ ही विश्व में शांति एवं सभी के कल्याण के लिए श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर मंडल विधान की पूजा भी की गई। मंदिर में भगवान के अभिषेक एवं शांति धारा करने का सौभाग्य तरुण अनिल लोहाडिया के साथ ही सतीश, दिलीप पहाड़िया,भारत छाबड़ा टीकमचंद बढ़जात्या, अविनाश बढ़जात्या, प्रवीण बैनाड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के सचिव सुनील जैन जिनका की तिथि अनुसार जन्मदिन था उन्हें पार्श्वनाथ भगवान की रत्न जढीत प्रतिमा के समक्ष लाडू चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, दिलीप पहाड़िया, पंकज छाबडा, विजय सेठी, सुनील जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!