
संत रविदास समरसता संकल्प यात्रा का कलश भोपाल से पहुंचा खंडवा।

जिले में 20 दिनों तक कलश यात्रा घूमेगी, चारों विधानसभा क्षेत्र के गांव में
10 सितंबर तक गांव-गांव पहुंचेगी पावन कलश रथयात्रा, आरती, गुरुवाणी पाठ और भजन संध्या के होंगे आयोजन।
संतो, सांसद, विधायको महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष,जिला अध्यक्ष ने केसरिया ध्वज फहराकर कलश यात्रा को किया रवाना।
खंडवा। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का कलश खंडवा पहुंचा, मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कलश यात्रा रवाना होने के पूर्व गुरुवार को संत रविदास के जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय सभागार में संत जन, जनप्रतिनिधियों द्वारा संत रविदास जी के जीवन प्रसंग पर विचार प्रस्तुत किए गए। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल से मंगलवार को पावन कलश खंड़वा पहुंचा। गुरुवार को पवन कलश कलेक्टर कलेक्टर परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने के पश्चात सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल अपने सिर पर यह कलश रखकर पैदल जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, रास्ते भर कलश का फूलों की वर्षा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े और भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर कलश यात्रा संयोजक सूरजपाल सिंह सहित संत जन,बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग मौजूद रहे। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कलश यात्रा मांधाता विधानसभा रवाना होने के पूर्व संत शिरोमणि रविदास जी की 650 वीं जयंती के अवसर पर धर्म सभा सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें वक्ताओं ने रविदास जी के जीवन प्रसंगो को प्रस्तुत किया
संत रविदास के विचार नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर
आयोजित धर्म सभा सम्मेलन को संत भाई राम जी महाराज रामदास त्यागी जी बाल किशन जी बरकने संत दुर्गानंद महाराज मांगीलाल जी बामने सहित अन्य संतो ने रविदास जी के प्रसंगो को प्रस्तुत कर उनके मार्ग पर चलने का सभी से अनुरोध किया। इस अवसर पर
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का संदेश समाज में व्याप्त विषमता को समाप्त कर समरसता और भाईचारा स्थापित करने का है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि संत रविदास के कालजयी विचारों और उनके संदेश को भावी पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। सांसद श्री पाटिल ने कहा कि रविदास जी के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने के उपदेश को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविदास जी की जयंती मना कर कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया, आज हम गर्व से कह सकते हैं कि संत रविदास जी के बताएं मार्ग पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार चला रहे हैं।
विधायक कंचन तनवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मूलमंत्र संत रविदास के विचारों की ही प्रतिध्वनि है। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाकर उसे आगे बढ़ाना ही संत रविदास के संकल्पों की वास्तविक सिद्धि है।
पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाओं को आत्मसात करना सभी के लिए गौरव का विषय है। महापौर अमृता यादव ने संत रविदास जी को याद करते हुए कहा की सामाजिक समरसता के भाव को लेकर उन्होंने अपने कदम कदम बढ़ाए, सागर में 102 करोड़ रुपये की लागत से संत रविदास मंदिर एवं स्मारक निर्माण के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लेने की बात कही।
संतों की मौजूदगी में होगा यात्रा का स्वागत
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 10 सितंबर तक यह कलश यात्रा जिले के समस्त विधानसभाओं के गांवो में पहुंचेगी यात्रा के दौरान जिले में संत समाज एवं जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता रहेगी।
10 सितंबर तक गांव-गांव जाएगी यात्रा
कलश यात्रा संयोजक सूरजपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि पावन कलश रथयात्रा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेगी। इस दौरान सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रहेगी।
ये रहे मौजूद
आयोजित कलश यात्रा कार्यक्रम में कार्यक्रम में संत जनों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, कैलाश पाटीदार, हरीश कोटवाले, पूर्व महापौर भावना शाह, चारुलता यादव, ममता बोरसे, शारदा तादंले, पिंकी राठौर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सेवादास पटेल,राजेश तिवारी, यात्रा संयोजक सूरजपाल सोलंकी, सह संयोजक सुधांशु जैन, आनंद चौहान, विक्की भांवरे, प्रीतम डुडवे, भरत पटेल, समाजसेवी सुनील जैन, तिलोक पटेल, अमर यादव सागर आरतानी, धर्मेंद्र दांगोड़े, कपिल अनजने, देवेंद्र सिंह यादव अनिल विश्वकर्मा गणेश गुरबाणी सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजजन मौजूद रहे। सम्मेलन के पूर्व वंदे मातरम का गान हुआ, कार्यक्रम का संचालन सुधांशु जैन ने किया एवं आभार विक्की भांवरे ने माना।













