छत्तीसगढ़ताज़ा ख़बरेंमहासमुंद

स्थायी वन समिति की बैठक सम्पन्न

स्थायी वन समिति की बैठक सम्पन्न

स्थायी वन समिति की बैठक सम्पन्न

वन संरक्षण एवं विभिन्न कार्यों की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा

 

 

भुवनेश्वर यादव:- महासमुंद (त्रिलोक न्यूज)

 

महासमुंद, 19 अगस्त 2026/ वन परिक्षेत्र कार्यालय महासमुंद में आज स्थायी वन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में वन विभाग एवं वन समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा वन संरक्षण, विभिन्न विभागीय कार्यों तथा आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में वन सभापति श्री धनेश गायकवाड़, सदस्य श्री रौशन पटेल, श्री सुधा योगेश्वर चंद्राकर, श्री गब्बर रामेश्वर साहू, श्री गजल विक्रम महिलांग एवं श्री अश्विनी हुवन दीवान साहित वन परिक्षेत्र महासमुंद के परिक्षेत्र सहायक महासमुंद, परिक्षेत्र सहायक तुमगांव, परिक्षेत्र सहायक बोडरा एवं परिक्षेत्र सहायक सिरपुर भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में वन विभाग एवं वन समिति के सभापति तथा सदस्यों के मध्य विभिन्न वन प्रबंधन एवं विभागीय कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक विचार-विमर्श किया गया। वन क्षेत्रों में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की रूपरेखा एवं आगामी कार्यों के संबंध में आवश्यक योजनाएं तैयार की गईं। बैठक में वनों एवं वन संपदा के संरक्षण, संवर्धन तथा सुरक्षा के लिए वन विभाग एवं वन समिति के मध्य आपसी समन्वय एवं सहयोग को और अधिक मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही वन संरक्षण से जुड़े कार्यों में स्थानीय स्तर पर सहभागिता बढ़ाने तथा सामूहिक रूप से वन हित में कार्य करने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!