
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस ने गांधी भवन में दी श्रद्धांजलि, आशा धाम में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
खंडवा/
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार 20 अगस्त को कांग्रेस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इसके पश्चात महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा संघ के सहयोग से शाम 4 बजे आशा धाम आश्रम में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। डॉ शरद हरणे के नेतृत्व में , डॉ कुरैशी महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा केंद्र द्वाराशिविर में आश्रम के निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।
इस अवसर पर, प्रतिभा रघुवंशी, देवेंद्र जैन ,जगदीश चौरे ,संदीप सोनी इमरान गौरी, विशाल जैन ,गुरप्रीत सिंह ,फरहान खान ,हेमलता पालीवाल ,चैनसिंह वर्मा, यशवंत सिलावट, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदगण एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेसजनों ने स्व. राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।













