ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा जिले कि समस्त न्यायालय मे विचाराधीन प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु लगातार अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर गवाहो को समय पर न्यायालय मे उपस्थित करवाकर लगातार निराकरण करवाये जा रहे है।

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा जिले कि समस्त न्यायालय मे विचाराधीन प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु लगातार अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर गवाहो को समय पर न्यायालय मे उपस्थित करवाकर लगातार निराकरण करवाये जा रहे है। खंडवा पुलिस द्वारा समस्त न्यायालय मे विचाराधीन अपराध मे अभियोजन अधिकारी से समन्वय कर 10 दिवस में कुल 139 प्रकरणों का किया गया निराकरण। जिनमें कुल 03 प्रकरण में 5-5 वर्ष एवं 06 माह के सश्रम कारावास की सजा के दंड से किया गया दण्डित एवं कुल 60 प्रकरणों में 500 से 10000₹ तक एवं न्यायालय उठने तक कि सजा से दण्डित किया गया।
न्यायालय द्वारा निराकरण किये गये प्रकरणों में
गंभीर अपराध-
1. थाना छैगाँवमाखन के वर्ष 2023 के हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी जितेन्द्र को 5 वर्ष तक के सश्रम कारावास एवं 3000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
2. थाना मांधाता के वर्ष 2022 के गैर ईरादतन हत्या के मामले में आरोपी विजय केवट को 5 वर्ष के सश्रम कारावास से दंडित किया गया है।
3. थाना छैगाँवमाखन के वर्ष 2023 के तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने जिससे मौत हो जाने के मामले में आरोपी को 06 माह के कारवास से दंडित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!