ताज़ा ख़बरें

त्योहारों को लेकर प्रशासन-पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी निगरानी

खास खबर

त्योहारों को लेकर प्रशासन-पुलिस सतर्क, सोशल मीडिया पर भी रहेगी कड़ी निगरानी
खण्डवा। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन ने शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों से त्योहार आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सभी समुदायों की भावनाओं का सम्मान किया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक, आपत्तिजनक अथवा भ्रामक पोस्ट एवं संदेश प्रसारित नहीं करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी समुदाय विशेष के विरुद्ध अथवा साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री पोस्ट या प्रसारित करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सभी से आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!