
तीन दिवसीय तुलसी पुण्यतिथि उत्सव कार्यक्रम का समापन समारोह संपन्न।

रामचरित मानस की प्रतियोगिताओं से बच्चों में हो रहा है संस्कारों संस्कारों का संचार, ,,विधायक कंचन तंवे,
खंडवा । खंडवा देश का एकमात्र ऐसा शहर है जहां तुलसीदास जी के स्मृति में इतने भव्य आयोजन किए जाते हैं तथा बच्चों में रामचरितमानस पर आधारित प्रतियोगिताओं के माध्यम से संस्कारों का संप्रेषण का कार्य किया जाता है । यह हमारी संस्कृति को आगे बढ़ने का एक सराहनीय एवं महत्वपूर्ण प्रयास है । उपरोक्त उद्बोधन समापन एवं पुरस्कार वितरण अवसर पर खंडवा विधायक कंचन तनवे ने व्यक्त किये । अतिथि के रूप में शामिल जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी समिति एवं सदस्यों को शुभकामना देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सनातन धर्म एवं भगवान श्री राम के प्रति युवाओं में जन जागृति का संदेश है। समिति अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन दिवस पर पुरस्कार वितरण में समस्त विधाओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं मोमेंटो भेंट किए गये । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, सुनील सकरगाये, नारायण नागर भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र मेमेंडो एवं निर्णायकों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए। इस अवसर पर महामंत्री दिनेश पालीवाल, सचिव भावेश बिल्लौरे, उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, मंगलेश शर्मा, नागेश वालंजकर, प्रवक्ता सुनील जैन, आलोक खेडेकर, वासुदेव पंवार, दिलीप पटेल, मनोज जोशी, दीपक चाकरे, मनोज मंडलोई, रितेश चौहान, अजय तिवारी, विवेक माहेश्वरी, प्रदीप कानूगो, सुनील उपमन्यु, मनोज लाड़, कैलाश पटेल, संदीप जोशी, सीमा भावसार, भावना बिल्लौरे, सरिता महोदय, चेतना शर्मा, योगिता माहेश्वरी, शालिनी चंदेल, पुष्पा खेड़े, मीरा व्यास सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी, निर्णायक एवं नगरजन सम्मिलित हुये ।












