
राजीव गांधी की जयंती पर पंधाना में कांग्रेसजनों ने किया नमन, चित्र पर माल्यार्पण कर उनके किए गए कार्यों को किया याद
खंडवा/पंधाना
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म जयंती के अवसर पर पंधाना में ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के संयुक्त नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के कार्यों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार एवं कंप्यूटर क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने के साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर दिया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के विचारों और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रफुल्ल कुमार जैन ,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,भगवान सिंह ,सत्येंद्र सिंह, यशराज सिंह सोलंकी ,कड़वा पटेल ,रुपाली बारे,नूपुर जैन ,शांतिलाल पटेल ,वकील पठान ,सलीम खान, पवन पाटीदार ,मनोज भरतकर,जयेश पटेल,चंदन राजपूत,आदित्य सिंह ,हीरालाल पाटिल ,मनोज पटेल ,नंदू मराठा ,हेमन्त गीते जयंत सोलंकी ,खुमान सिंह सहित ब्लॉक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।













