ताज़ा ख़बरें

*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*

खास खबर

*साप्ताहिक कार्य समीक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 अधिकारी/कर्मचारी हुए पुरस्कृत*

खण्डवा// पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा सप्ताह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “Employee Of The Week” चुनकर उन्हें समक्ष में बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तारतम्य में दिनांक 10.08.26 से दिनांक 16.08.26 तक की समीक्षा में थाना मोघटरोड से सउनि नरेन्द्र श्रीवास एवं आरक्षक अंकुश भालेराव को 28 वर्ष एवं 40 वर्ष पुराने स्थायी वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु, थाना जावर से उनि राजेंद्र राठौर को साम्प्रदायिक प्रकृति के 03 प्रकरणों में गुम बालिकाओं की दस्तयाबी कर शांति बनाये रखने, 04 CM Helpline शिकायतों एवं 08 शिकायतों के समयबद्ध निराकरण हेतु, थाना नर्मदानगर से आरक्षक राघवेंद्र सिंह को CCTNS सॉफ्टवेयर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु, थाना मूंदी से आरक्षक नीरज जयंत को पासपोर्ट आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण किये जाने हेतु, थाना यातायात से महिला आरक्षक लक्ष्मी एक्के को पीएम राहत योजना के अन्तर्गत सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में e-DAR पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को समय सीमा में सत्यापित करवाकर पीडितों को त्वरित आर्थिक सहायता दिलाने हेतु, शिकायत शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रआर 291 आशीष रुईवाल को समस्त प्रकार की शिकायतों के रजिस्टर का संधारण एवं शिकायतों का पंजीयन संबंधी कार्य समय पर पूर्ण करने हेतु “Employee Of The Week” से सम्मानित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!