ताज़ा ख़बरें

नागर समाज के प्रोफेसर ऋषि कुमार शर्मा हुए सम्मानित।

निमाड़ की लोक परंपरा में उन्हें सोने की सीढ़ी का दर्जा मिला।

नागर समाज के प्रोफेसर ऋषि कुमार शर्मा हुए सम्मानित।

निमाड़ की लोक परंपरा में उन्हें सोने की सीढ़ी का दर्जा मिला।

खंडवा। निमाड़ में यह परंपरा है कि जब कोई व्यक्ति अपनी पीढ़ी के बाद की चार संतानों का चेहरा देख लेता है तो उसे हमारे क्षेत्र निमाड़ में सोने की सीढ़ी चढ़ने का दर्जा प्राप्त होता हैं खंडवा के शर्मा परिवार में 91 वर्षीय प्रोफेसर ऋषि कुमार शर्मा ने यह दर्जा प्राप्त किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि नागर समाज के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री गजानन शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा द्वारा उन्हें एक भव्य समारोह कर सम्मानित किया। नागर समाज के आनंद जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी ग्रुप के मंगलेश शर्मा, दिलीप पटेल, अशोक शर्मा, मनोज जोशी, बसंत शर्मा द्वारा सरस्वती वंदना कर, गायन पूजन के साथ किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोरेश्वरराव मण्डलोई एवं विशेष अतिथि डॉ.अनुपमा पाराशर (जयपुर) अध्यक्षता नागर समाज के सचिव मुकेश दवे ने शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह दे कर प्रोफेसर ऋषि कुमार शर्मा का सम्मान किया। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर नागर समाज के सर्वश्री दिनेश दवे(नागदा)यश शर्मा,श्रेया शर्मा निखिल शाह, अपूर्व शर्मा, लव जोशी, शुभांग शर्मा, मीरा व्यास, नेहा शर्मा,श्वेता शाह,गायत्री मेहता, प्रदीप शर्मा, भुवनेश जोशी आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन मनोज जोशी एवं आकाशवाणी खंडवा की उद्घोषक आरती शर्मा ने किया आभार वीरेंद्र शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!