
नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था द्वारा आनंद जैन मातृ भाषा रत्न मानक उपाधि से हुए सम्मानित।
खंडवा। शिक्षक शिक्षाविद एवं साहित्यकार आनंद कुमार जैन को शब्द प्रतिभा बहुउद्देशीय फाउंडेशन नेपाल द्वारा 21 फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष में “मातृभाषा रत्न”मानद उपाधि सम्मान, से विभूषित किया गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि आनंद जैन विगत 24 वर्षों से विभिन्न मातृभाषा एवं स्वयं की मातृभाषा हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार एवं समृद्ध करने में प्रयासरत है। स्वयं वाणिज्य संकाय के शिक्षक होने के उपरांत भी आप विभिन्न उपयोगों विषयों के साथ-साथ, साहित्यिक रचनाएं भी सफलता पूर्वक सृजित करते हैं।आपको वर्ष 2003 में जेसीस क्लब खंडवा द्वारा मानिक स्मारक वाचनालय में युवा प्रतिभा सम्मान प्राप्त हुआ था। इस आयोजन में विकास दवे को भी यह सम्मान मिला था। तबसे लेकर शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। मातृभाषा के प्रचार प्रसार की प्रेरणा आपको लोक संत आचार्य गुरुवर विद्यासागर मुनि महाराज से प्राप्त हुई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में विषय शिक्षकों को भाषा शिक्षण में निपुण होने की बात कही गई है यह उपलब्धि आनंद कुमार जैन ने वर्ष 2001 में ही प्राप्त कर ली थी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में बहुत सारी ऐसी बातें हैं जो श्री जैन के कार्य व्यवहार में पूर्व से ही दृष्टिगत हो रही है। श्री जैन की उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतको एवं मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।श्री जैन वर्तमान में शासकीय मोतीलाल नेहरू विद्यालय में उच्च माध्यमिक शिक्षक वाणिज्य के पद पर सेवारत हैं। पूर्व में सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कल्याण गंज मे भी प्रबर श्रेणी व्याख्याता वाणिज्य के रूप में कार्य कर चुके हैं।






