
संभाग स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता में विजेता मालवा भाग अंचल की टीम का अंचल एकल कार्यालय में हुआ स्वागत अभिनंदन।
विजेता टीम राष्ट्रीय चयन के लिए अप्रैल माह में अयोध्या की प्रतियोगिता में लेगी भाग।
खंडवा। विगत दिनों खंडवा में संभाग स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसमें अलग-अलग मंडलों से भजन मंडलियों ने भाग लेकर अच्छी प्रस्तुतियां दी थी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि संभाग स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता में विजेता मालवा भाग अंचल खंडवा रही थी। 21 फरवरी शनिवार को विजेता टीम का स्वागत समिति सदस्यों द्वारा अंचल एकल कार्यालय खंडवा पर सम्पन्न हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि विजेता टीम राष्ट्रीय चयन के लिए अयोध्या में भाग लेगी यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में अयोध्या में आयोजित होगी।
स्वागत कार्यक्रम में अतुल शाह ग्राम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष,श्रीमती प्रीति मैथिल भाग महिला समिति अध्यक्षा,श्रीमती आशा उपाध्याय, भाग सचिव,एवं साथ ही खंडवा अंचल से आशीष पारे अंचल अध्यक्ष, राजेंद्र चोरै अंचल सचिव, दिलीप दशोरे, अंचल उपाध्यक्ष, दिनेश जोशी अंचल कार्यालय प्रभारी, एवं अंचल महिला समिति से श्रीमती हर्षा शीतलानी अंचल उपाध्यक्ष, एवं साथ ही एकल अभियान के पूर्ण कालीन कार्यकर्ता भाग से ताशीराम मुजाल्दे भाग शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख, एवं रीताराम डूडवे अंचल व्यास उपस्थित रहे ।







