
*खंडवा में नवनिर्मित मंदिर के मूल परमात्मा (संभव नाथ भगवान) का गर्भगृह प्रवेश का भव्य आयोजन 28 फरवरी को*
*संभवनाथ भगवान के मूल गर्भगृह प्रवेश (प्रतिष्ठा) कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की बैठक संपन्न*
खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में इन्दौर रोड स्थित कॉलोनी में नव-निर्मित शिखरबद्ध श्री संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में जैन समाज के तीसरे तीर्थंकर परमात्मा श्री संभवनाथ भगवान के मूल गर्भगृह प्रवेश (प्रतिष्ठा)का पावन पर्व 28 फरवरी 2026, शनिवार को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सकल जैन समाज उपस्थित रहेगा।
कार्यक्रम आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा. के मार्ग दर्शन एवम् प्रेरणा से तथा आचार्य भगवंत श्री आनंदसागर सूरिश्वरजी म.सा. समुदाय की साध्वी श्री नम्रव्रता श्रीजी मा.सा., साध्वी श्री मग्नव्रता मा.सा., साध्वी श्री मीतव्रता मा . सा.आदि भगवंतों की शुभनिश्रा में सम्पन्न होगा।महोत्सव के संचालक श्री मनोजकुमार बाबूलालजी हिरण (सिरोही, राजस्थान.) रहेंगे ।
श्वेताम्बर जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि मंगलमय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 8:14 बजे श्री नमीनाथ मंदिर से मां तुलसी हाईटेक सिटी तक प्रभु संभव नाथ भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे स्नात्र पूजा, 9:00 से 10:00 बजे नवकारशी, 10:00 बजे नवग्रहादिक पाठ पूजन एवं लाभार्थियों का बहुमान तथा 10:30 बजे शुभ मुहूर्त में जिनालय के गर्भगृह में प्रवेश विधि सम्पन्न होगी। दोपहर 12:00 बजे साधर्मिक वात्सल्य का आयोजन रखा गया है ।
नव निर्मित जिनालय के मूल परमात्मा के गर्भ गृह प्रवेश कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट और आयोजन समिति की रविवार को बैठक हुई उसमें आयोजन की रूप रेखा तय हुई।इस दौरान समिति के नवीश बोथरा, विजय जैन, रोहित मेहता, अभय जैन, वाडीलाल पटेल ,कांतिलाल नारोलिया, पीयूष चौरड़िया मनोज बोरा ललित पटेल , चंद्र कुमार सांड, दर्शन वैध आदि उपस्थित रहे। सभी ने तैयारियों को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।उपस्थित आयोजक जनों ने
श्री संभवनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट, खंडवा (म.प्र.) की ओर से श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने एवं इस ऐतिहासिक अवसर की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।






