ताज़ा ख़बरें

सीडीओ सान्या छाबड़ा का ग्राम ककड़खेड़ा में ग्राम चौपाल

बिलग्राम के ककरा खेड़ा ग्राम में सीडीओ की चौपाल, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जनपद हरदोई में बिलग्राम ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम ककरा खेड़ा स्थित पंचायत भवन में मुख्य विकास अधिकारी हरदोई सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, राशन, बिजली, सड़क, पेंशन समेत विभिन्न समस्याएं रखीं। सीडीओ ने मौके पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। गांव के कुछ लोगों ने शौचालय न होने की समस्या बताई, जिस पर सीडीओ ने पंचायत सचिव को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।
इस दौरान समूह सखी के पति ने कोटेदार व संबंधित विभाग पर सखी को कार्य से हटाने का आरोप लगाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया कि सखी को पुनः कार्य पर बहाल किया जाए। चौपाल के दौरान आंगनबाड़ी विभाग की योजनाओं के अंतर्गत गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
सीडीओ ने गांव के पर्यटन स्थल घोषित कछुआ तालाब का निरीक्षण कर ग्राम प्रधान सुरेश यादव को शेष जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए और कछुओं को आहार भी दिया। पंचायत परिसर में स्वास्थ्य विभाग व ब्लॉक प्रशासन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को निशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!