ताज़ा ख़बरें

बालामऊ जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

Hardoi-Uttar Pradesh

बालामऊ जंक्शन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,परिवार में मचा कोहराम

 

हरदोई।बालामऊ जंक्शन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है। रेलवेगंज कछौना निवासी अतुल कश्यप (28 वर्ष) पुत्र विनोद कश्यप, यार्ड के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहा थे। इसी दौरान वह मुगलसराय एक्सप्रेस (14308) की चपेट में आ गये। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक के चिथड़े उड़ गए और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, शुरुआती जांच में यह मामला एक दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के असल कारणों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!