
मनीष बाग कॉलोनी में जन भागीदारी की पहली कांक्रीट सड़क का महापौर ने किया लोकार्पण।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने महापौर और पार्षद से बगीचे और नाली निर्माण की रखी मांग।
खंडवा। विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है बिना भेदभाव के खंडवा के समस्त वार्डों में हमारे द्वारा विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मैं क्षेत्र वासियों को धन्यवाद और बधाई देना चाहती हूं कि नगर निगम के सहयोगी के रूप में आपने जन भागीदारी के साथ इस कांक्रीट रोड का निर्माण करवाया है। निश्चित तौर पर यह सड़क काफी वर्षों तक चलेगी क्योंकि आप लोगों ने इस सड़क की देखरेख की है, यह बात खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने संतोषी माता वार्ड के मनीष बाग कॉलोनी में जन भागीदारी से ₹9लाख की लागत से बने कांक्रीट रोड के लोकार्पण के अवसर पर कही। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर और क्षेत्र के पार्षद राजेश यादव के प्रयासों से नगर कि यह पहली सड़क है जो जन भागीदारी के माध्यम से व्यवस्थित रूप से पूर्ण हुई है। बड़े शहरों की तर्ज पर खंडवा में भी जन भागीदारी के माध्यम से कई विकास कार्य किए जा सकते हैं जो अच्छी क्वालिटी के होगें। इस कॉलोनी के क्षेत्र वासियों के सहयोग से नगर निगम प्रशासन द्वारा ₹9लाख की राशि से क्वालिटी युक्त कांक्रीट रोड का निर्माण हुआ है जो लंबे समय तक चलेगा इस रोड के निवासीयो ने 15 दिनों तक इस बनती सड़क का आवागमन बंद कर चिंता करते हुए अपने हाथों पानी दिया। गुरुवार को इस कांक्रीट रोड का लोकार्पण क्षेत्र वासियों की उपस्थिति में महापौर अमृता अमर यादव एवं क्षेत्र के पार्षद जल विभाग के प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव द्वारा फिता काटकर किया। इस अवसर पर पार्षद राजेश यादव ने कहा कि इस वार्ड में करोडो रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं और किये जा रहे हैं। जल समस्या के निदान के लिए नई पाइपलाइन योजना के अंतर्गत स्मार्ट सिटी में नई टंकी का निर्माण किया गया है जो 8 से 10 दिनों में शुरू होकर घर-घर अच्छे प्रेशर से पानी पहुंचेगा। आप सभी के सहयोग से यह रोड का निर्माण किया गया है, साथ ही आपके द्वारा जो बगीचे और नाली निर्माण की मांग की गई है उसे भी हम पूर्ण करेंगें। कार्यक्रम में उपस्थित महेंद्र हुमड, राजेंद्र अग्रवाल, अनिल मित्तल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ओपी जुकतावत, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर पंकज जैन, मोहित गर्ग, शेलू अग्रवाल, सचिन जैन, एवं अभय जैन ने वार्ड में एवं इस सड़क निर्माण को लेकर महापौर अमृता अमर यादव एवं क्षेत्र के पार्षद राजेश यादव को धन्यवाद देते हुए आभार माना।
इस अवसर पर महापौर के साथ एमआईसी सदस्य राजेश यादव, अनिल वर्मा, सोमनाथ काले, पाषर्दगण एवं उपायुक्त सचिन सिटोले कार्यपालीन यंत्री राधेश्याम उपाध्याय व अन्य निगम अधिकारी के साथ क्षेत्र के राजेंद्र छाबड़ा सुनील जैन सुमित सेठी रोहित सराफ और सुमित काकाणी कमलेश जैन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अभय जैन द्वारा किया गया एवं आभार अनिल मित्तल द्वारा माना गया।








