ताज़ा ख़बरें

ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित

खास खबर

ओपन स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित

खण्डवा//स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड, भोपाल के माध्यम से “रुक जाना नहीं” योजना सहित विभिन्न ओपन स्कूल योजनाओं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। विद्यार्थी म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.mpsos.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के हजारों ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिला था जो मुख्य परीक्षाओं में अनुत्तीर्ण हो गए थे। माह दिसंबर 2025 में आयोजित “रुक जाना नहीं” योजना की परीक्षा में कक्षा 10वीं के 16 हजार 356 एवं कक्षा 12वीं के 23 हजार 847 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इसके साथ ही बोर्ड द्वारा कक्षा 10 एवं 12 के “रुक जाना नहीं” के साथ साथ “राज्य ओपन परम्परागत” के कक्षा 5, 8, 10 एवं 12 “आ लौट चले” कक्षा 10 एवं 12 “सीबीएसई ऑन डिमांड” (कक्षा 12), “आईटीआई 12 समकक्ष” और “मदरसा बोर्ड” योजनाओं के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं का कुल परिणाम 51.58 प्रतिशत रहा है। जो विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं, वे ओपन स्कूल की पूर्ण क्रेडिट योजना के अंतर्गत अधिकतम तीन विषयों के लिए पुनः ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!