
मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध ओंकारेश्वर में की कार्यवाही
—
खण्डवा#कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने बुधवार को ओंकारेश्वर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2, 5, 10, 11, 15 एवं ग्राम कोठी, भोगावा स्थित ढाबों में दबिश की कार्यवाही की। इस कार्यवाही में कुल 80 पाव देशी मदिरा, 6 बोटल बीयर, 65 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 10 प्रकरण कायम किए गए। जिला आबकारी अधिकारी श्री विकास मंडलोई ने बताया कि जप्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 16,580 रूपये है।








