ताज़ा ख़बरें

महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सेमिनार संपन्न।

खास खबर

महाविद्यालय में वित्तीय साक्षरता सेमिनार संपन्न।

सेमिनार में सुरक्षित बैंकिंग, साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

खंडवा। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा प्रायोजित वित्तीय साक्षरता, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं साइबर ठगी विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार पूनम चंद गुप्ता व्यावसायिक महाविद्यालय में 11 फरवरी बुधवार को आयोजित किया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में संजय सजकन (जिला अग्रणी प्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल) तथा श्री एस.आर. गजरे (जिला अग्रणी प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया, खंडवा) उपस्थित रहे। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि दोनों वक्ताओं ने विद्यार्थियों को सुरक्षित बैंकिंग प्रणाली, डिजिटल लेन-देन की सावधानियां तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की छात्रसंघ अध्यक्ष सुश्री नम्रता गांगुली द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य दीपेश आर. उपाध्याय, प्रबंधक सतीश पटेल, बीबीए विभागाध्यक्ष सौरभ बिसेन, बी.कॉम विभागाध्यक्ष महावीर जैन, पवन पाटीदार, सुश्री प्रियंशी जायसवाल एवं सुश्री दिया हिंदूजा उपस्थित रहे। सुनील जैन ने बताया की
सेमिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!