
संगठन को बुथ स्तर पर मजबूत बनाने में संभाग एवं जिला प्रभारीयो कि अहम भूमिका, ,,प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल,,
नियुक्ति के तीन दिन बाद भोपाल में आयोजित बैठक में शामिल हुए प्रभारी अंबाराम कराडा, सुभाष कोठारी।
खंडवा। भाजपा में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है भाजपा के जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र और प्रदेश के कई प्रांतो में भाजपा की सरकार जनता की सेवा करते हुए विकास कार्य कर रही है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि तीन दिन प्रदेश में भाजपा को ज्यादा मजबूत करने के उपदेश को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मंत्री दिलवाले प्रदेश के सभी जिलों में प्रभारीयो की नियुक्ति की। इन नियुक्तियों में खंडवा जिले के लिए अंबाराम करना को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया वहीं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व महापौर सुभाष कोठारी को भी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका देते हुए धार जिले का संगठन प्रभारी नियुक्त किया हे। नियुक्ति के तीन दिन बाद ही प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में संभाग एवं जिला प्रभारियों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में खंडवा के प्रभारी अंबाराम कराडा के साथ ही धार जिले के प्रभारी सुभाष कोठारी भी उपस्थित हुए। संभाग एवं जिले प्रभारीयो की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व को हर कार्यकर्ता निष्ठा, ईमानदारी और पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं, यही हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में संभाग व जिला प्रभारियों की भूमिका अहम है और आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण होगी। प्रत्येक जिला प्रभारी को संभाग प्रभारियों से निरंतर संवाद और समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना है। हर कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण से ही संगठन अपनी शक्ति और सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुंचता है। जिला प्रभारी जिलों में साप्ताहिक प्रवास व रात्रि विश्राम कर संगठन विस्तार में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।













