
कांग्रेस अजा विभाग जिला प्रभारी पहुचे खंडवा, संगठन को मजबूत करने को लेकर की चर्चा
खण्डवा/
दिनांक 10-02-2026 मंगलवार को कांग्रेस अजा विभाग के जिला प्रभारी खंडवा का खंडवा आगमन हुआ ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अजा विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम( विधायक दिल्ली विधानसभा) एवं अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार (पूर्व राज्य मंत्री दर्जा )के निर्देशानुसार खंडवा एवं बुरहानपुर के नवनियुक्त प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव संजीव कुमार गांगुली जी एवं अ जा विभाग के प्रदेश सचिव पप्पू भागीरथ ढाकसे का आगमन हुआ,जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि मंगलवार को सुबह 11:00 बजे खण्डवा पहुचकर सर्वप्रथम डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 11-30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ श्री गांगुली ने नगर निगम चौराहे पर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पहुंचे वहां पर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया 12 बजे श्री गांगुली ने गांधी भवन पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं संगठन को कैसे मजबूत करें इस विषय पर सभी से विचार विमर्श किया। कार्यक्रम मे शहर अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग राहुल वाघ खंडवा जनपद सदस्य प्रतिनिधि धर्मेन्द्र साकल्ले ,जिला आईटी सेल अध्यक्ष राहुल कनाडे एडवोकेट , दशरथ सिसोटे एडवोकेट, सीताराम चक्रवर्ती, संजय मेढेकर, प्रजापति ,ऋतिक भालेराव, पवन तायडे ,राजेंद्र ठाकरे, विशाल तिरतड़े व समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे उसके पश्चात श्री गांगुली कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रतन सक्सेना के निवास पर आनंद नगर पहुंचे और उनकी माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं प्रकट की उसके बाद खरगोन के लिए रवाना हुए।










