ताज़ा ख़बरें

बेघर होने के डर से सूरज कुंड वासी पहुचे कलेक्टर की जनसुनवाई में।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुची समर्थन में,दिलाया 2 माह का समय।

बेघर होने के डर से सूरज कुंड वासी पहुचे कलेक्टर की जनसुनवाई में।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष पहुची समर्थन में,दिलाया 2 माह का समय।

दहशत में वार्डवासी की हुई मौत,बच्चे नही कर पा रहे पढ़ाई।

खंडवा। सूरजकुंड वार्ड में इन दिनों भय का माहौल है।यहां स्कूली बच्चे पढ़ाई भी नही कर पा रहे। उन्हें हर वक्त बेघर होने का डर सता रहा है।और इस डर का कारण है रेल विभाग। जो कुछ दिनों से अतिक्रमण संबंधी कार्यवाही के अंतर्गत लाउडस्पीकर पर मकान खाली करने की चेतावनी देकर जा रहे है।मामले को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी मंगलवार सूरजकुंड की महिलाओं को लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुची।और वार्डवासियों की समस्या से कलेक्टर ऋषभ गुप्ता को अवगत कराया। साथ ही अतिक्रमण को लेकर हो रहे भदभाव की शिकायत भी की।जिसे लेकर कलेक्टर ने 2 माह का समय अतिक्रमणकारियों को दिया है।

ये है मामला:

सूरजकुंड वार्ड क्रमांक 3 में कुछ परिवारों ने रेलवे की जमीन पर मकान बना लिए है।जिसमे कई लोगो को शासन ने पट्टे भी दे रखे है।बावजूद वहा से पट्टेधारियों को मकान खाली करने के लिए नोटिस दिये गए है।जिनके विरोध में सब जनसुनवाई में पहुचे थे।कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने ज्ञापन देते हुए कहा कि यदि जमीन रेलवे की है तो फिर वार्डवासियों को शासन ने पट्टे क्यों दिए।क्यों उनकी भावनाओं से खेला गया।गरीब मजदूर वर्ग के लोग है ।बेघर करने से पहले उन्हें आवास का लाभ दिया जाए।

टेंशन में हो चुकी है मौत:

वार्डवासियो ने बताया कि वे लोग
रेलवे विभाग के द्वारा अचानक इस प्रकार की असंतोषजनक कार्यवाही से मानसिक रूप से काफी परेशान व प्रताडित हो रहे है जिसके चलते भय की स्थिति निर्मित हो गई है और सूरजकुण्ड वार्ड के एक व्यक्ति को

घबराहट हुई और उसकी मौत हो गई।और बाकी परिवारों में भी भय बना हुआ है।

डर में नही हो रही पढ़ाई:

रेलवे द्वारा की जा रही करवाई की चेतावनियों से उनके साथ साथ उनके बच्चे भी परेशान हो रहे है।
बच्चों की बोर्ड परीक्षा एवं अन्य परीक्षाएं चल रही है जिससे बच्चों के दिमाग पर भी गहरा असर हो रहा है।उनका मन पढ़ाई में नही लग रहा गए।जिससे उनका भविष्य खतरे में लग रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!