ताज़ा ख़बरें

वृद्धजनों व दिव्यांगों के लिए आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा —

खास खबर

वृद्धजनों व दिव्यांगों के लिए आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा

खण्डवा//भारत सरकार सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्रालय द्वारा स्टेट एक्शन प्लान फॉर सीनियर सिटीजन के अन्तर्गत आयुष चिकित्सा पद्धति से वरिष्ठजनों व दिव्यांगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 12, 13, 19, 20, 26 व 27 फरवरी को प्रातः 9 बजे से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला आयुष अधिकारी डॉ.अनिल वर्मा ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित शांति निकेतन वृद्धाश्रम तथा खण्डवा स्थित श्रीमती सावित्री बाई झंवर सेवा न्यास केशवधाम दिव्यांगजन बालक छात्रावास संस्था में किया जाएगा। इन शिविरों के माध्यम से आयुर्वेद, होम्योपैथी व यूनानी विधा के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, प्रकृति परीक्षण, योगाभ्यास, नैदानिक जांच, दिनचर्या, ऋतुचर्या, प्रौढ़ावस्था जनित रोगों में आयुष सलाह व रोगोपचार के साथ निःशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!