
रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा और यातायात पुलिस विभाग ने वाहनों पर लगाया रेडियम रिफ्लेक्टर
– 70 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रालियो, डंपर और लोडिंग वाहनों पर लगाये गये रेडियम रिफ्लेक्टर

खंडवा। रोटरी क्लब ऑफ़ खंडवा सामाजिक सरोकार के तहत प्रकल्प आयोजित करते रहते है. रविवार को रोटरी क्लब और यातायात पुलिस विभाग ने सयुंक्त रूप से जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत बड़े वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चलाया। यह अभियान हरसूद रोड़ पर 70 से अधिक ट्रैक्टर-ट्रेलियो, डंपर और लोडिंग वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाने की कार्रवाही की गई। मीडिया प्रभारी आशीष जायसवाल ने बताया ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय और ट्रैफिक टीआई देवेंद्र परिहार के सहयोग से रोटरी क्लब ने बड़े वाहनों के ड्राइवर को भी रात्रि में होने वाली दुर्घटना से बचाव के बारे में समझाईश दी। उन्होंने रेडियम को रोजाना कपड़े से साफ रखने, साइड लेने पर इंडिकेटर देने और ब्लैक स्पॉट पर सावधानी से वाहन चलाने के बारे में समझाया। रोटरी अध्यक्ष सतनाम सिंह होरा ने बताया रोटरी क्लब लगातार जन जागरूकता के लिए अभियान कर रहा है. ट्रैफिक विभाग के सहयोग से आज भी कई वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गये. ट्रैफिक डीएसपी अनिल राय ने बताया रात्रि के समय ट्रैक्टर-ट्राली से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. इसलिए ज्यादा से ज्यादा रेडियम रिफ्लेक्टर इन गाड़ियों पर लगाने का प्रयास है. आगे भी सामाजिक रोटरी क्लब के साथ कृषि उपज मंडी में बड़े स्तर पर रेडियम लगाने का अभियान करेंगे।
इस दौरान रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 से असिस्टेंट गवर्नर अभिषेक गुप्ता ने बताया रोटरी क्लब खंडवा समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर कार्य करता रहता है आगामी समय में व्रहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी क्लब द्वारा किया जाएगा, सचिव मनोज कुमार वर्मा, प्रफुल्ल मंडलोई, रविंद्र जौहरी, राजू गुजराती, श्याम दलाल, एम यूनुस सहित ट्रैफिक विभाग की टीम मौजूद रही।









