ताज़ा ख़बरें

खण्डवा विधायक ने किशोर कुमार सभागृह में आयोजित कार्यक्रम”स्टार्टअप इंडिया वर्कशाप”में सहभागिता की

खास खबर

खण्डवा//

विधायक कंचन मुकेश तनवे ने किशोर कुमार सभागृह, खंडवा में जिला प्रशासन खंडवा द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से आयोजित “स्टार्टअप इंडिया वर्कशॉप” (विशेष फोकस – ODOP एग्रो एवं एमएसएमई) कार्यक्रम में सहभागिता की। यह कार्यशाला ODOP एवं स्टार्टअप प्रोत्साहन के माध्यम से उद्यमशीलता को नई दिशा देने और “Transforming Entrepreneurial Journeys Across States & Districts” की थीम पर आधारित रही।
कार्यक्रम में जिले के युवाओं, किसानों एवं उद्यमियों को स्टार्टअप स्थापना, एग्रो-आधारित उद्योगों और स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेष रूप से “एक जिला–एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत खंडवा जिले में प्याज को चयनित उत्पाद के रूप में आगे बढ़ाने तथा प्याज आधारित प्रोसेसिंग यूनिट एवं उद्योगों की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। खंडवा जिले में प्याज का व्यापक उत्पादन होने से इस क्षेत्र में एग्रो-आधारित स्टार्टअप के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे, खंडवा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, छैगांव माखन जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, पूर्व जनपद पंचायत खंडवा अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, तपन डोंगरे सहित बड़ी संख्या में किसान एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना तथा स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!