ताज़ा ख़बरें

चर्मकार समाज के प्रतिनिधियों ने खण्डवा विधायक का स्वागत किया

खास खबर

खण्डवा//

विधायक कार्यालय में चर्मकार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे का आत्मीय स्वागत किया गया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर विधायक श्रीमती तनवे द्वारा विधायक निधि से चर्मकार समाज को 22 गुमटियों का वितरण किया गया था, जिससे समाज के अनेक परिवारों को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है।
इसी के प्रति आभार व्यक्त करने हेतु सुभाष कटारे एवं साथियों द्वारा विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक श्रीमती तनवे का पुष्पमाला एवं शॉल से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने विधायक श्रीमती तनवे के जनहितैषी कार्यों की सराहना करते हुए समाज के विकास हेतु निरंतर सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!