ताज़ा ख़बरें

टपाल चाल क्षेत्र में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज स्थापना समिति द्वारा भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु आयोजित कार्यक्रम में खण्डवा विधायक ने सहभागिता की

खास खबर

खण्डवा// खंडवा के टपालचाल क्षेत्र में हिंदवी स्वराज्य के निर्माता श्री छत्रपति शिवाजी

महाराज स्थापना समिति द्वारा प्रस्तावित भव्य प्रतिमा निर्माण हेतु आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सहभागिता की। इस अवसर पर विधायक तनवे ने प्रतिमा स्थापना के लिए समिति को 1 लाख रुपये नगद राशि प्रदान कर अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों एवं समाजजनों ने विधायक तनवे का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र बजाज, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप यादव, पूर्व जिला महामंत्री श्री राजपाल सिंह चौहान, श्री दिनेश पटेल, श्री सतनाम सिंह होरा, श्री अनिल भगत, श्री दिनकर देशमुख, श्री प्रशांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!