
*श्री कटलरी एसोसिएशन की साधारण सभा संपन्न*
खंडवा।श्री कटलरी एसोसिएशन की साधारण सभा श्री झूलेलाल मंदिर परिसर सिंधी कॉलोनी में संपन्न हुई।कई विषयों पर विचार मंथन हुआ।सचिव जयरामदास खेमानी ने बताया कि अध्यक्ष भीमनदास जीवनानी ने होली और रंगपंचमी के अवकाश के मद्देनजर सांस्कृतिक यात्रा का सुझाव दिया, जो सर्व सहमति से पारित किया गया।खजुराहो यात्रा को सहमति मिली।इस यात्रा हेतु चार सदस्यीय समिति भी बनाई गई, जिसमें किशोर हरचंदानी,दिलीप आर्य,सोनू लालवानी और मेघराज चंदवानी लिए गए।सभा समापन से पूर्व सिंधी समाज के अध्यक्ष और कटलरी एसोसिएशन के संरक्षक गेहीराम जी सीतलानी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस बैठक में भीमनदास जीवनानी,गोपालदास पमनानी,लेखराज हेमवानी,प्रकाश आहूजा,जयरामदास खेमानी,जेठानंद हरचंदानी,दिलीप पिंजानी,किशोर हरचंदानी, किशनचंद पारवानी,मेघराज चंदवानी,दीपक आर्य,अशोक कुमार दुल्हानी,दिलीप आर्य,लक्ष्मण पारवानी,अशोक कुमार पारवानी,सोनू लालवानी,किशोर रेवतानी और मनोनीत सदस्य कमल नागपाल आदि उपस्थित रहे।
संचालन जयरामदास खेमानी ने किया और आभार मनोनीत प्रवक्ता कमल नागपाल ने व्यक्त किया।











