ताज़ा ख़बरें

जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी सुविधा का लाभ उठाएं

खास खबर

जिला अस्पताल में फिजियोथैरेपी सुविधा का लाभ उठाएं

खण्डवा//फिजियोथैरेपी यूनिट को जिला अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के जिरियाट्रिक वार्ड के साइड में शिफ्ट करके संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि आधुनिक चिकित्सा विज्ञान में फिजियोथेरेपी चिकित्सा अत्यंत प्रभावशाली तरीके से उभर कर सामने आयी है। उन्होंने बताया कि मानव शरीर के जोड़ांे और हड्डियों के साथ साथ मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखने के लिए फिजियोथेरेपी अति आवश्यक है।
सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि जिला अस्पताल में वृद्धजनों और गरीब परिवारों के सदस्य मरीजों के लिए यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध है। अस्पताल में अन्य मरीजों को मात्र 50 रुपए शुल्क में फिजियोथैरेपी की सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि विगत 10 महीनों में कुल 6500 मरीज इस फिजियोथैरेपी सुविधा का लाभ ले चुके हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को फिजियोथैरेपी करवाने आए मरीज सतीश तिरोले, मोहम्मद युसूफ, शेख मुस्ताक, आवेश खान, अदिति पाल एवं मनोज कुमार ने जिला चिकित्सालय की फिजियोथैरेपिस्ट यूनिट की व्यवस्थाओं की तारीफ की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!