ताज़ा ख़बरें

खंडवा पुलिस द्वारा माह जनवरी 2026 मे विशेष अभियान के तहत 437 गुम इंसान दसत्याब किए एवं 62 स्थाई वारंट किए गये तामिल

खास खबर

खंडवा पुलिस द्वारा माह जनवरी 2026 मे विशेष अभियान के तहत 437 गुम इंसान दसत्याब किए एवं 62 स्थाई वारंट किए गये तामिल

खंडवा, 03 फरवरी 2026
खंडवा पुलिस का एक महीने का अभियान, 340 महिला 97 पुरुष गुम इंसान मिले और 62 स्थाई वारंट तामील। गुम इंसान मामलों और लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए चलाए गए विशेष अभियान में खंडवा पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 437 गुम इंसानों को दस्तयाब किया, जबकि 62 स्थाई वारंटों की तामीली की गई। यह अभियान पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) के आदेश पर संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियान का उद्देश्य लंबे समय से लंबित मामलों का निराकरण करना और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना था। पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन, इंदौर श्री अनुराग के निर्देशन एवं निमाड़ रेंज (खरगोन) के डीआईजी श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के नेतृत्व में यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया। अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर द्वारा की गई। अभियान के दौरान जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि गुम इंसान मामलों और स्थाई वारंटों की त्वरित व प्रभावी तामीली सुनिश्चित की जाए। लगातार दबिश, तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से कार्रवाई की गई।
गुम इंसानों को खोजकर सुरक्षित थाना से उनके परिजनों से मिलाया गया। गुमशुदा लोगों की वापसी से परिवारों में संतोष और राहत का माहौल देखा गया। वहीं स्थाई वारंटों की तामिली से अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिली है। इस अभियान में साइबर सेल की भूमिका भी अहम रही। साइबर सेल द्वारा तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल सुरागों के आधार पर खोज प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभियान में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की है और भविष्य में भी इसी तरह निरंतर कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस ने आमजन से अपील की है, कि किसी भी गुमशुदगी या अपराध से जुड़ी सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!