
देहदानी स्व लायन महेश पटेल को अंतिम बिदाई गार्ड ऑफ ऑनर व लायन्स चक्र के साथ।

लायन्स नेत्रदान व देहदान समिति के सहयोग से हुआ 22 वां देहदान।
मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर प्रथम गुरु को किया नमन।
खण्डवा।लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के माध्यम से नेत्रदान एवं देहदान के क्षेत्र में निरंतर सेवा कार्य करने वाले,चेम्बर ऑफ कॉमर्स,कच्छ कड़वा गुजराती समाज,किशोर प्रेरणा मंच के सक्रिय व लायन्स क्लब खण्डवा के पूर्व अध्यक्ष लायन महेश पटेल का असामयिक देवलोकगमन हो गया। समिति संयोजक नारायण बाहेती एवं समाजसेवी सुनील जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि महेश पटेल का उपचार के दौरान अहमदाबाद में निधन हो गया। उनकी अंतिम इच्छानुसार अहमदाबाद में ही नेत्रदान संपन्न कराया गया।सोमवार को खण्डवा में पत्नि रश्मि,भाई भगवान दास व ईश्वरभाई भतीजे शैलेश,व पुत्र प्रथम पटेल व परिजनों की सहमति से देहदान का निर्णय लिया गया। देहदान के महत्व को समझते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा देहदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने एवं परिजनों को 15 अगस्त व 26 जनवरी के कार्यक्रमों में सम्मानित करने की घोषणा के अनुरूप भवानी माता रोड स्थित निवास पर पुलिस अधीक्षक मनोज राय के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी सूबेदार जामोद के निर्देशन में पुलिस की टुकड़ी द्वारा स्व. महेश पटेल के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।इस अवसर पर लायन्स नेत्रदान, देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति के संयोजक नारायण बाहेती, डॉ. सोमिल जैन, प्रहलाद तिरोले, सुनील जैन, अनिल बाहेती, राजीव शर्मा, राजीव मालवीय, डॉ. राधेश्याम पटेल, गांधी प्रसाद गदले, घनश्याम वाधवा, सुरेंद्रसिंह सोलंकी,रणवीर सिंह चावला, चंचल गुप्ता,लियो सुमित परिहार, अर्पित बाहेती, अपूर्व उपाध्याय सहित लायन्स क्लब खण्डवा, सक्षम संस्था, महर्षि दधीचि देहदान समिति एवं लियो क्लब खण्डवा के सदस्यों के सहयोग से देहदान की समस्त प्रक्रिया पूर्ण की गई। गार्ड ऑफ ऑनर के पश्चात स्व. महेश पटेल की अंतिम यात्रा निज निवास से मेडिकल कॉलेज खण्डवा के लिए प्रारंभ हुई। समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति संयोजक नारायण बाहेती के सक्रिय प्रयासों एवं समिति के सहयोग से यह 22वीं देह मेडिकल कॉलेज को दान की गई।मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों, समिति सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पमालाएं अर्पित कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दादू, डॉ. विनित गोहिया, डॉ. राजीव जोशी, डॉ. बुद्धदेव घोष एवं डॉ. नितिन नाईक ने मृत देह को मेडिकल विद्यार्थियों का प्रथम गुरु बताते हुए देहदान के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समिति एवं परिजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा में जय नागड़ा,हेमलता पालीवाल, मधुबाला शेलार,अनिल बाहेती, सुनील जैन एवं घनश्याम वाधवा ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं देहदान, नेत्रदान के महत्व और प्रक्रिया को भी समझाया। अंतिम यात्रा एवं मेडिकल कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाएं, परिजन, समिति सदस्य, लायन-लियो एवं सक्षम संस्था के सदस्य उपस्थित रहे। समिति संयोजक नारायण बाहेती ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, पुलिस विभाग एवं सभी सहयोगी संस्थाओं व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।







