ताज़ा ख़बरें

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती श्रद्धा व धूमधाम से मनाई गई

सिंग्रामपुर/भजिया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के अवसर पर ग्राम भजिया सहित क्षेत्र के अनेक गांवों में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर रविदास समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

ग्राम भजिया, कुसमी मानगढ़, कटाव, हरदुआ इममार, करियाखेड़ा होते हुए संत रविदास जी की शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कटाव धाम पहुंची। वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें समाज के प्रमुख वक्ताओं ने संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों एवं सामाजिक समरसता के संदेश पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश आज भी समाज को सत्य, समानता और भाईचारे की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर भाई साहब पटेल, अजय बडेरा, सरपंच मनोज चौधरी, विनोद शंकर, राजेश, सूरज, गोपाल, उदयराम, ओंकार, बद्री, मुकेश, प्रमोद, भूरा, नोखे, सहन, पूरन, टिक्कू सेवक, सीताराम कपिल सहित समस्त रविदास समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ग्राम भजिया में भी जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में सरपंच अजय सलैया, मनोज चौधरी, धर्मदास कपिल, प्रमोद, मुकेश, संजय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!