
शाही क्रिकेट प्रतियोगिता नेवदा में मानव शिक्षा सेवा संस्था और स्पोर्टिंग स्टार क्लब बड़गो के बीच खेला गया बड़गो के कप्तान अर्जुन तिवारी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया तथा मानव शिक्षा सेवा संस्था के टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया मानव शिक्षा सेवा संस्था के कैप्टन आलोक गुप्ता बड़े ही विश्वास के साथ अपने प्लेवरो को बैटिंग के लिए भेजते रहे निर्धारित 20 ओवर में मानव शिक्षा सेवा संस्था की टीम 268 रन बनाई तथा 269 रन जीत का लक्ष्य रखा यह क्रिकेट मैच इतना उतार और चढ़ाव का रहा की दर्शक और कॉमेंटेटर खुद नहीं समझ पा रहे थे कि कौन टीम विजेता बनेगी बड़गो की टीम 19 ओवर 9 विकेट खोकर 265 रन बना चुकी थी मात्र 6 गेंद में जीत के लिए बड़गो को चार रन की आवश्यकता थी सभी दर्शकों के दिल की धड़कनें बढ़ रही थी की कौन टीम जीतेगी लेकिन मानव शिक्षा सेवा संस्था के कप्तान आलोक गुप्ता ने बड़े ही सूझबूझ से अपने गेंदबाज को गेंद देते समय उनका हौसला और धैर्य रखने और सही जगह गेंद डालने का सुझाव दिए उसका पालन करते हुए गेंदबाज ने 20 वे ओवर के पहले ही खेद पर बैट्समैन को चकमा दिया और बैट्समैन छक्का मारने के चक्कर में कैच आउट हो गया जिससे मानव शिक्षा सेवा संस्था की टीम विजेता रही तथा स्पोर्टिंग स्टार क्लब बड़गो उपविजेता शाही क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विश्व हिंदू रक्षा परिषद उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत भावी प्रत्याशी प्रिया गुप्ता वार्ड नंबर 57 से भावी प्रत्याशी अनीता यादव रही वहीं विजेता टीम को शील्ड और नगद पुरस्कार के रूप में ₹20000 दिया गया उपविजेता टीम स्पोर्टिंग स्टार क्लब बड़गो शील्ड और रु 10000 दिया गया तथा अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज कमेटी द्वारा देकर पुरस्कृत किया गया








