ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

शहीद दिवस पर दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

शहीद दिवस पर दिलीप सिंह भूरिया शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर = भव्य जैन

झाबुआ। मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दिलीप सिंह भूरिया शासकीय आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय, झाबुआ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के समक्ष दीप-प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। उपस्थित सहायक प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. पी. के. उछावर ने महात्मा गांधी के महान व्यक्तित्व, देश के प्रति उनके समर्पण, त्याग तथा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए बलिदान को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार पर्सेंडिया ने गांधी जी की आत्मकथा पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन मूल्यों की प्रासंगिकता पर चर्चा की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान, कर्मचारी एवं सैकड़ों विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन प्रो. मुकेश बघेल ने किया, जबकि डॉ. भूरसिंह निगवाल ने आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!