ताज़ा ख़बरें

*ज्ञान की देवी सरस्वती का प्राकट्योत्सव छात्राओं के लिए प्रेरणा दिवस-समिति संयोजक डॉ अर्चना मुजमेर ने व्यक्त किए विचार *

खास खबर

*ज्ञान की देवी सरस्वती का प्राकट्योत्सव छात्राओं के लिए प्रेरणा दिवस-समिति संयोजक डॉ अर्चना मुजमेर ने व्यक्त किए विचार * *कन्या महाविद्यालय छात्रावास समिति ने मनाया वसंत पंचमी पर्व*

खंडवा // ज्ञान की देवी माता सरस्वती का प्राकट्योत्सव छात्र, छात्राओं और अध्ययन अध्यापन करने वाले के लिए प्रेरणा दिवस है | ये विचार खंडवा की माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय की छात्रावास समिति की संयोजक डॉ अर्चना मुजमेर ने व्यक्त किए | छात्रावास अधीक्षिका डॉ सीमा मंडलोई ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी कन्या छात्रावास में वसंत पंचमी पर्व परंपरानुसार मनाया गया | इस अवसर पर छात्राओं और सहायिका सुनीता सोनी ने एक दिन पूर्व परिसर में तैयारियां शुरू कर दी थी | विशेष साफ सफाई करके सजाया गया | छात्राओं लक्ष्मी उईके,अंजली फरकले,पायल नीलकंठ,ऋतु और रोहिणी ने सुबह से आकर्षक रंगोली बनाई | मां शारदा की वंदना की गई | वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष रूप से पीले रंग का महत्व माना जाता है इसलिए पीली मिठाई प्रसाद के रूप में वितरित की गई | इस अवसर पर छात्रावास समिति की सदस्य डॉ गीता मेहरा,डॉ नीलू अग्रवाल,हिन्दी विभाग से डॉ मीनाक्षी खरे और तरुण दांगोडे , कार्यक्रम में शामिल हुए | समिति ने छात्रावास की छात्राओं को श्रेष्ठ जीवन के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया|

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!