ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 82 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 82 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 05 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
21 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 23 जनवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 22.01.2026 को कुल 03 स्थाई वारंट, 08 गिरफ़्तारी वारंट, 57 जमानती वारंट एवं 91 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.01.2026 से 31.01.2026 तक आयोजित सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” थीम पर “राष्ट्रीय सडक सुरक्षा माह जनवरी 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 22.01.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 82 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 35300/-रुपये वसूल किए गए है| उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 22.01.2026 को कोतवाली के आरोपिगण 01 शैलेश गुर्जर पिता गंगाविशन गुर्जर उम्र 30 साल निवासी ग्राम सतवास जिला देवास एवं 02 सुरेश पिता सुन्दरलाल उम्र 24 साल निवासी उदयपुर तह0 पुनासा थाना नर्मदा नगर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (हेरोईन) वजनी 02 ग्राम कीमती 20000 रूपये की एवं एक प्लेटिना मोटर साईकिल MP 12 ZD 4072 कीमती 80000/-रूपये की जप्त कर आरोपियों को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है।
दिनांक 22.01.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मूंदी के आरोपी राजकुमार पिता बंशीलाल जाति कोरकू उम्र 30 साल निवासी रोहणी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 560/- रुपये की जप्त की गई। आरोपी विरेन्द्र पिता पुनमचंद राठौड जाति तेली उम्र 33 साल निवासी ग्राम जामकोटा के कब्जे से 8 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800/- रुपये की जप्त की गई| आरोपी दिनेश पिता मांगीलाल चौहान जाति निहाल उम्र 39 साल निवासी ग्राम भिलाई के कब्जे से 8 लीटर कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 800 /- रुपये की जप्त की गई| उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 22.01.2026 को 21 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों मे 14 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 07 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 15 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!