ताज़ा ख़बरें

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जिले का नाम रोशन करेगा एनसीसी कैडेट नितेश भालेराव ।

खास खबर

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में जिले का नाम रोशन करेगा एनसीसी कैडेट नितेश भालेराव ।
खंडवा// जिले के लिए गर्व का विषय है कि प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा के एनसीसी कैडेट नितेश भालेराव का चयन वर्ष 2026 के रिपब्लिक डे कैंप (RDC) के लिए हुआ है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय कार्यक्रम में कर्तव्य पथ पर नितेश भालेराव सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले और मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एनसीसी बटालियन खंडवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितेश भालेराव एनसीसी के अनुशासित और प्रतिभाशाली कैडेट हैं। उन्होंने कठिन चयन प्रक्रिया और निरंतर अभ्यास के बल पर आरडीसी में स्थान प्राप्त किया है। उनका चयन परेड के लिए नहीं, बल्कि सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु हुआ है, जो गणतंत्र दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण होता है।
26 जनवरी 2026 को दिल्ली में आयोजित आरडीसी के मंच पर नितेश भालेराव अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। उनके इस चयन पर 36 एमपी एनसीसी बटालियन खंडवा के कमान अधिकारी कर्नल के राजेश, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपेश साबले, सूबेदार मेजर राजेंद्र खत्री क्रेडिट नितेश भालेराव को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की। प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा के प्राचार्य डॉ.एस. पी. सिंह, डॉ. गणेश प्रसाद दावरे डॉ. कुलदीप सिंह फरे श्री अमित कुमार अब्राहम, डॉ. टी.आर. ब्राह्मणे , एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एस. एस. डावर, समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। पूरे महाविद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है।
प्राचार्य डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल हमारे महाविद्यालय जिले अपितु मध्य प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय करने है, यह उपलब्धि हमारे महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के लिए आदर्श प्रस्तुत करेगी। इसी के साथ हमें और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
इसके साथ ही महाविद्यालय के सीनियर अंडर ऑफिसर कुलदीप शिंदे, सुनिधि प्रजापति, अंडर ऑफिसर रमेश मंडलोई , भरत राठौड़, सोनम यादव, किरण मेहर ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि नितेश की यह सफलता आने वाले कैडेट्स के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
एनसीसी कैडेट नितेश भालेराव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता श्रीमती सुनीता भालेराव एवं श्री ईश्वर भालेराव, एनसीसी लेफ्टिनेंट एस.एस. डावर और महाविद्यालय प्रशासन को दिया है। उन्होंने कहा कि आरडीसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना उनके लिए एनसीसी में आने का पहला सपना था और मैं अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे।
नितेश भालेराव की इस उपलब्धि से जिले के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और अधिक से अधिक छात्र एनसीसी से जुड़कर देश सेवा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर आगे बढ़ाएंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!