

चौमहला/झालावाड़ झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में सकल हिन्दू समाज विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया। सोमवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सनातनी लोगों ने भाग लिया। नगर के सत्यनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा जो कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई जिसमें बड़ी संख्याओं में महिलाओं ने कलश धारण किए। वहीं शोभायात्रा बैंड,बाजे, डीजे के साथ प्रारंभ हुई। जिसमें सर्वप्रथम लड्डू गोपाल की झांकी कलश लिए महिलाएं जिसके साथ बग्घी में विराजित संत श्री नमन जी वैष्णव, स्कूलों द्वारा चलित जीवित झांकिया जिसमें राम दरबार में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, भारत माता, स्वामी विवेकानंद, की झांकिय शामिल रही। साथ ही अघोरी नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। वहीं जगह लोगों ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की । साथ ही रथ में विराजित संत श्री नमन जी वैष्णव का पूजन कर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद शोभा यात्रा श्रीराम आइस फैक्ट्री मैदान पहुंची। जहां कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई। वहीं आयोजन समिति के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश तिवारी व सनातनी महिला मंडल की उषा पोरवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण स्वागत व सम्मान किया। विराट हिंदू सम्मेलन में सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए संत श्री नमन जी वैष्णव ने कहा कि जो हिंदू बहार चला जाता है वह बहार का हो जाता है। उसको लाने के लिए फिर हिंदू सम्मेलन बुलाना पड़ता है। इस हिंदू राष्ट्र भारत मे हिंदुओ को जागृत करने के लिए हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने पड़ रहा है। 21वी सदी में अगर हिंदुओ को बुला बुलाकर जागृत करना पड़े तो यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है।भारत हिन्दू राष्ट्र था,हिंदू राष्ट्र है,भारत हिंदु राष्ट्र रहेगा। कात्यायनी महिला उत्थान समिति अध्यक्ष डॉ अंचला नागर ने कहा कि जो कमजोर होता है वह कष्ट पाता है संगठित रहने से हम शक्तिशाली होते हैं। शक्ति संगठन से आती है उन्होंने नारी शक्ति को महान बताते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में महिला आगे है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम जी ने कहा कि वर्तमान कलयुग में संगठन की शक्ति है । ये हिंदू सम्मेलन पूरे देश में हो रहे हैं। हमारे ऋषियों ने कहा कि इस भूमि को इसके प्रति भक्ति का भाव बनाना है ये पुण्य भूमि, हे ये धर्म भूमि धर्म,ये कर्म भूमि है। जो सनातन हिंदू है वह कहता है धरती हमारी माँ है। हम आदी अनादी काल से इस धरती को माँ मानते है। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में सनातनीयों ने भाग लिया। वहीं आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने सकल हिन्दू समाज, धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, प्रशासन, पुलिस विभाग, मीडिया कर्मी, किड्स लॉन्चर स्कूल, मुन्नी देवी आदर्श विद्या मंदिर, और राजमाता विजया राजे सिंधिया विद्यालय, सहित कार्यकर्ता और वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री राम चंद्र जी पोरवाल की पुत्री उषा पोरवाल का आभार व्यक्त किया।


