
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी )
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे मे रविवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्त्ताओ ने अरावली बचाओ जीवन बचाओ को पैदल मार्च निकाल कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। डग कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार ने बताया की केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा अपने अजीजो को अरावली पर्वत को खोदने की अनुमति दी जा रही हैँ। जो पर्यावरण व आमजन के साथ हानिकारक हे।कांग्रेस पार्टी इसका पूरी तरह विरोध करती हे। वही मनरेगा का नाम बदलकर जी राम जी रखने पर विरोध करते हे क्योंकि इससे महात्मा गाँधी का अपमान हुआ हे। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर स्थापना दिवस मनाया गया जहाँ महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर संगठन के बारे मे चर्चा की गई। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह प्रतिहार कॉग्रेस डग ब्लॉक अध्यक्ष, संजय जैन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष, कृष्णा बाई महिला ब्लॉक अध्यक्ष, ओम प्रकाश तिवारी नगर अध्यक्ष, गोपाल सिंह जिला परिषद, संतोष जैन उप प्रधान प्रतिनिधि, ईश्वर सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष, प्रताप सिंह, सलामत अली शिवलाल वर्मा, केसर सिंह, चंदर सिंह राणा, छोटे लाल भावसार, इक़बाल मंसूरी, सोनू जैन, गोविन्द सिंह, युवराज सिंह, प्रधान सिंह, नरवर सिंह, अर्जुन सिंह, गंगाराम पूर्व सरपंच, मनोहर सिंह, सुरेश सिंह, अंतर सिंह, अशोक राठौर, अशोक मीणा, अन्नू, आर सी वर्मा, साजिद मेंबर, नारू कुरैशी, मोहम्मद जाकिर, खूबचंद मोदी, राहुल माली, चांद खान, नरेंद्र सिंह मकोड़िया सहित कई कांग्रेस कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

