राजस्थान

रा.उ.मा विद्यालय उन्हेल नागेश्वर में 63 कौशल विकास किट वितरित कि गई

उन्हेल नागेश्वर/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

गंगधार उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उन्हेल नागेश्वर में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित ट्रेड इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रॉनिक एवं अपेरल एंड होम मेड अप के कक्षा 10 के विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा 63 कौशल विकास किट वितरित की गईं।छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

किट वितरण कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य टीकम चंद मीना, व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास प्रभारी पप्पू राम बैरवा (व्याख्याता), ग्राम पंचायत उन्हेल नागेश्वर के प्रशासक प्रतिनिधि भगवान सिंह, पंचायत समिति सदस्य विजय सिंह, व्यावसायिक शिक्षक इब्राहिम अहमद एवं श्रीमती सीमा कुमारी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को कौशल विकास किट प्रदान की गईं। किट प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपने भविष्य के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को कौशल आधारित शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए मेहनत व लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!