राजस्थान

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किटिया में निःशुल्क 46 साइकिल वितरण l 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

गंगधार उपखंड के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय किटिया में बुधवार को 46 छात्राओं को साइकिल वितरण की गई,साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

इस अवसर पर आयोजित साइकिल वितरण समारोह में मुख्य अतिथि कालुसिंह सरपंच प्रतिनिधि रहे। कालू सिंह ने कहा कि सायकल से छात्राओं को विद्यालय आने में सुविधा होगी साथी समय की बचत भी होगी। वही प्रधानाचार्य भगवान सहाय मीणा ने छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर कालू सिंह सरपंच प्रतिनिधि, कृष्ण लाल मीणा,उमेश कौशिक सहायक प्रशाशनिक अधिकारी जीएसएस किटिया, दयाराम ,कविसागर,मोहन चम्पा, चंद्र प्रकाश, हरकेश,राजू,लक्ष्मीनारायण मेहता,रमेश,गुमान हिमांशु भारद्वाज, सुरेश बैरवा सहित विद्यालय स्टाफ ओर ग्रामीण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!