
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सुपरवाइज़र विनीता जैन के सेवा निवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर 27 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। सभी ने विनीता जैन को उनके सेवाकाल के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान श्यामु बाई कछनारा व शांति शुक्ला को भी सेवा निवृत्त होने पर सम्मानित कर सेवा निवृत होने पर बधाई दी । कार्यक्रम के दौरान रमेश चंद्र जैन, ललिता कुंवर, इंदिरा राठौर, निशा मीणा, भगवती शर्मा, शिव कन्या, संगीता, भावना चौहान, ज्योति राव, हेमलता, काली बाई, माधुरी जैन, दुर्गा बाई, भगवती, श्यामू बाई सहित अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
वही अशोक कुमार, शंकर सिंह, कैलाश शर्मा एवं कालूराम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।






