ताज़ा ख़बरें

*संजय नगर में नाली पर बने अतिक्रमण हटाए गए*

खास खबर

*संजय नगर में नाली पर बने अतिक्रमण हटाए गए*
खण्डवा// संजय नगर स्थित छोटा भीलत बाबा मंदिर के समीप नाली के ऊपर लगभग 20 रहवासियों द्वारा किए गए स्थायी निर्माण/ओटलों को हटाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के तहत की गई।

उपयंत्री श्री सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर नाली पर बने परमानेंट स्ट्रक्चर हटाए गए, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके और क्षेत्र में स्वच्छता एवं सार्वजनिक सुविधा सुनिश्चित की जा सके। नगर निगम द्वारा यह कदम नागरिकों की शिकायतों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के रूप में उठाया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!