ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एस. एन कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण होगा।

खास खबर

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एस. एन कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण होगा।

एबीवीपी के संगठन मंत्री, सांसद,विधायक, महापौर अनावरण कार्यक्रम में होंगे शामिल।

खंडवा। भारत के योग पुरुष युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। छोटी उम्र से ही उन्हें देश की संस्कृति का अध्ययन प्राप्त था। स्वामी जी के जन्मदिवस 12 जनवरी को भारत में राष्ट्रीय युवा उत्सव के रूप में मनाया जाता है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 12 जनवरी सोमवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंसश्रीनीलकंठेश्वर शासकीय महाविद्यालय में युवाओं को सदैव प्रेरणा देने के लिए स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम कॉलेज में रखा गया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद भारत के एक महान आध्यात्मिक गुरु और समाज सुधारक थे। 1893 में शिकागो के विश्व धर्म सम्मेलन में अपने हिंदी भाषण में स्वामी जी ने वेदांत और योग को पश्चिमी दुनिया में पहचान दिलाई थी। उनका मुख्य ,,दर्शन उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो,, कॉलेज में युवाओं को सदैव प्रेरणा मिलती रहे इसको लेकर स्वामी जी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम सोमवार को राष्ट्रीय युवा दिवस पर प्रातः 9:00 बजे मुख्य अतिथि चेतस जी सुखाड़िया क्षेत्रीय संगठन मंत्री मध्य क्षेत्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, जिले के प्रभारी एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के साथ ही विशिष्ट अतिथि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ विशेष अतिथि महापौर अमृता अमर यादव शामिल होकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!