
ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन, कथा के पूर्व निकलेगी शोभायात्रा।
12 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित भागवत कथा का वाचन चेतना भारती जी के मुखारविंद से होगा।
खंडवा। वर्षों पूर्व भागवत कथा का आयोजन एक दो स्थान या बड़े स्थान पर ही आयोजित होता था। लेकिन धर्म और संस्कृति से जुड़े इस देश में अब भागवत कथा का आयोजन शहर के वार्डो एवं गांव गांव में आयोजित हो रहा है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करते हैं समाजसेवी सुनील जैन ने भागवत भगवान का ही रूप है और भागवत कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है जब भी भागवत कथा का आयोजन हो उपस्थित होकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए। 12 जनवरी से ब्रह्मगिरीजी महाराज की पावन जन्म स्थली ग्राम बोरगांव बुजुर्ग में श्रीमद् भागवत पुराण कथा का शुभारंभ 12 जनवरी से 18 जनवरी तक होने जा रहा है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मंडलेश्वर की सुविख्यात कथा वाचिका सुश्री दीदी चेतना भारतीजी के मुखारविंद से सप्त दिवसीय कथा का वाचन होगा। 12 जनवरी सोमवार को कथा प्रारंभ के पूर्व भव्य शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गो से होती हुई कथा पंडाल तक जाएगी। कथा आयोजक ग्रामवासी समिति ने सभी श्रद्धालुओ को कथा में पधारने के लिए भावभरा निमंत्रण दिया है। परिवार, कुटुंब, ग्राम और राष्ट्र के कल्याणार्थ कथा का संकल्प लिया है जिसकी पूर्णाहुति 18 जनवरी को होगी।












