ताज़ा ख़बरें

हाईस्कूल में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न —

खास खबर

हाईस्कूल में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

खण्डवा#प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती ममता जैन के मार्गदर्शन में “ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन” फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम, 2025, योजना के तहत जिले केे ग्राम हापला के शासकीय हाईस्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया। शिविर में उपस्थित जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे व्यक्ति का सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन भी प्रभावित होता है। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता योजना, पॉक्सो अधिनियम 2012, यातायात नियम एवं सायबर अपराध से बच्चों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों व शिक्षकों ने नशा मुक्ति सम्बंधी शपथ ग्रहण की। शिविर में विद्यालय के प्राचार्य श्री मधुकर पुनासे, पैरालीगल वालेन्टियर श्री मनोज कुमार वर्मा एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!