
मैं आज कार्यकताओं को सुनाने नही कार्यकर्ताओं की सुनने के लिए आई हु- उषा नायडू
जिला एवं शहर कांग्रेस ने गर्भजोशी से किया जिला प्रभारी उषा नायडू का स्वागत
उषा नायडू ने जिला समन्वय समिति की बैठक में पढ़ाया अनुशासनता का पाठ, कहा हर वरिष्ठ नेता अपने बूथ पर बनेगा बीएलए
खंडवा/अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की संयुक्त सचिव एवं मध्य प्रदेश की सह प्रभारी उषा नायडू प्रभारी बनने के बाद खंडवा में प्रथम बार अपने एक दिवसीय प्रवास पर खंडवा पहुंची। खंडवा पहुंचने पर सर्वप्रथम दादाजी दरबार पहुचकर मत्था टेका उसके बाद गांधी भवन में बैठक लेने पहुँची जहा पर कांग्रेसजनों ने गर्भजोशी से उनका स्वागत किया।
जिला कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि बैठक के दौरान एसआईआर अभियान की प्रगति, कार्य-प्रणाली एवं अब तक हुए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही अभियान को और अधिक प्रभावी, व्यापक बनाने हेतु आगे की रणनीति पर भी सार्थक और रचनात्मक चर्चा हुई।जिला संगठन की एकजुटता और सक्रियता निश्चित रूप से आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
सुश्री नायडू ने कहा है कि हमें कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही साथ कांग्रेस के मोर्चा संगठनों को भी मजबूत करना है। जब तक संगठन मजबूत नहीं होगा तब तक हम जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाएंगे।
नायडू आज यहां गांधी भवन में कांग्रेस जिला समन्वय समिति की बैठक को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मैं मूलतः संगठन की हूं। मेरा लक्ष्य खंडवा में संगठन को मजबूत करना और उसे ऊंचाई प्रदान करना है। जब हम संगठन की बात करते हैं तो बात केवल कांग्रेस की नहीं होती है बल्कि कांग्रेस से जुड़े सभी प्रकोष्ठ और मोर्चा संगठन की भी हो जाती है। हमें इन सभी को मजबूती देकर जनता के हितों की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरना होगा । समन्वय समिति के बैठक में सर्वानुमति से प्रस्ताव पास किया गया कि कांग्रेस का हर वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद अपने बूथ का बीएलए होगा। सुश्री नायडू ने कहा कि प्रभारी बनने के बाद में खंडवा में पहली बार आई हूं मैं आज सबको सुनाने नहीं सबकी सुनने आई हूं। कांग्रेस के किसी भी कार्यकर्ताओं को मेरे से संगठन को लेकर चर्चा करना हो वह कभी भी मुझे फोन लगाकर चर्चा कर सकता है।
सुश्री नायडू ने कहा कि इस पुनरीक्षण के कार्य में परीक्षा की घड़ी अब आ रही है। अब हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि किसी भी सही मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटे और किसी गलत अथवा मृतक हुए मतदाता का नाम इस सूची में कायम नहीं रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह ने कहा कि हम संगठन को मजबूती देने का कार्य बहुत तत्परता से कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि अगले 6 महीने में संगठन को इतना मजबूत कर दें कि जो लोग अभी अन्य संगठन की बात करते हैं वे लोग कांग्रेस के संगठन की मजबूती के बारे में चर्चा करने लगे।इस बैठक में सभी ने यह संकल्प लिया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के कार्य को हम ताकत के साथ करेंगे और हर सही मतदाता का संरक्षण करवाएंगे।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि हमें कांग्रेस को मजबूती देना है। चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची के काम पर फोकस करना सबसे ज्यादा आवश्यक है। इस कार्य को हम जितनी गंभीरता से लेंगे आने वाले कल में हमारी सफलता के अवसर उतने ज्यादा रहेंगे।हमें कांग्रेस को जनता से जोड़ते हुए उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन की श्रृंखला चलाना होगी। तभी जाकर जनता इस बात पर भरोसा करेंगी कि हम उनकी लड़ाई लड़ने के लिए मैदान में है। बैठक का संचालन धर्मेन्द्र राठौड़ ने किया आभार महिला कांग्रेस की हेमलता पालीवाल ने माना।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, खण्डवा विधानसभा प्रत्याशी कुंदन मालवीय,पंधाना विधानसभा प्रत्याशी रुपाली बारें, सदाशिव भवरिया,सुनील सकरगाये,सलिम पटेल,सुनील आर्य,अवधेश सिसोदिया, राजकुमार कैथवास ,रचना तिवारी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रभारी इन्द्रसेन देशमुख,हरचरण भाटिया,डॉ मुनीश मिश्रा,डॉ मोनिका मंडरे,देवेंद्र जैन,डॉ जगदीशचंद्र चौरे,इकबाल कुरेशी,दीपक मुल्लू राठौर,विशाल जैन,सोनू गुर्जर ,अनिल जाधव,सागर पवार,सुनीता सकरगाये,सरोज बघेल, मीनू मंडलोई,कामिनी मंडलोई,मुमताज बी,महमूद खान,यशवंत सिलावट,विकास व्यास,इमरान गौरी,अर्ष पाठक,मनोज भरतकर, नानकराम बड़वाहे,मनोज मंडलोई,अक्षत अग्रवाल, संजय पाटीदार,सागर पवार,इमरान पिरयानी,डॉ चैनसिंह वर्मा,मेहमूद खान ,राधेश्याम तोमर सहित खण्डवा,
पंधाना,मांधाता एवं हरसूद विधानसभा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।













